चार लोग क्या कहेंगे मोटिवेशनल स्टोरी Motivational Story in Hindi

दोस्तों बहुत से लोगों का यह कहना होता है कि 4 लोग क्या कहेंगे दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आप सभी लोगों को यही बताने वाला हूं कि यदि आप भी यही सोच रहे हैं यही सोचकर किसी काम को इग्नोर कर दे रहे हैं कि 4 लोग क्या कहेंगे तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ियेगा जरूर तो चलिए शुरू करते हैं।

Motivational quotes, motivational story, kahani, Motivational, story in Hindi, inspiring story in Hindi, inspiring story, inspiring, Hindi kahaniyan,
चार लोग क्या कहेंगे मोटिवेशनल स्टोरी Motivational Story in Hindi

एक छोटे से गांव में रमेश नाम का एक व्यक्ति रहता था उसके मन मुताबिक कोई काम उसे नहीं मिल रहा था और जो काम मिल रहा था वह रमेश करना नहीं चाहता था वह यह सोच कर के छोड़ देता था कि लोग क्या कहेंगे इसी चीज से परेशान होकर के रमेश एक महात्मा जी के पास गया और महात्मा जी से कहने लगा कि महात्मा जी मुझे कोई काम नहीं मिल पा रहा है और जो काम मिल रहा है उसे मैं कर नहीं सकता क्योंकि उस काम को करने से हमारी बहुत बेइज्जती होगी और लोग तरह-तरह की बातें लोग करेंगे तब महात्मा जी ने कहा आप चिंता मत करो आपकी समस्या का समाधान मेरे पास है।

चार लोग क्या कहेंगे मोटिवेशनल स्टोरी Motivational Story in Hindi
चार लोग क्या कहेंगे मोटिवेशनल स्टोरी Motivational Story in Hindi

आप मेरे साथ चलो रमेश महात्मा जी के साथ चल दिया और महात्मा जी को करीब 1 घंटे चलते हो गया रमेश महात्मा जी के पीछे चलता जा रहा था और महात्मा जी जाकर के एक श्मशान के पास रुक गए रमेश ने महात्मा जी से सवाल किया कि महात्मा जी आप तो शमशान में मुझे ले आए हैं और आप तो मुझसे कह रहे थे कि आप मेरी समस्या का समाधान करेंगे तब महात्मा जी ने कहा किस सब्र रखो आपकी समस्या का समाधान यहीं पर है रमेश महात्मा जी की बात मानकर के महात्मा जी के पास रुक गया महात्मा जी और रमेश शमशान के एक छोर पर खड़े थे तभी रमेश ने देखा कि एक मुर्दे को चार लोग अपने कंधों पर ले कर के आ रहे हैं और चारों लोग एक ही शब्द बोल रहे हैं राम नाम सत्य है।

चार लोग क्या कहेंगे मोटिवेशनल स्टोरी Motivational Story in Hindi
चार लोग क्या कहेंगे मोटिवेशनल स्टोरी Motivational Story in Hindi

यह कहते हुए और लोग आगे बढ़ रहे हैं और वह लोग श्मशान में पहुंच गए मुर्दे को नीचे उतारे और जलाने की प्रक्रिया चालू कर दिए तब महात्मा जी ने रमेश से कहा रमेश चलो आश्रम में चलते हैं तुम्हारी समस्या का समाधान वहीं पर होगा इतना बात जैसे ही महात्मा जी रमेश से कहते हैं रमेश को अंदर ही अंदर गुस्सा आने लगता है रमेश सोचता है अगर समाधान आश्रम में था तो महात्मा जी श्मशान में मुझे क्यों दौड़ा लेकर आए लेकिन रमेश महात्मा जी से कुछ नहीं कहता महात्मा जी की बात मानकर के वह महात्मा जी के आश्रम पहुंच जाता है।

चार लोग क्या कहेंगे मोटिवेशनल स्टोरी Motivational Story in Hindi
चार लोग क्या कहेंगे मोटिवेशनल स्टोरी Motivational Story in Hindi

आश्रम जाने के बाद महात्मा जी रमेश से पूछते हैं कि तुमने श्मशान में क्या देखा रमेश कहता है महात्मा जी से महात्मा जी मैंने श्मशान में देखा कि लोग एक मुर्दे को लेकर के आ रहे हैं और वह जो 4 लोग मुर्दे को लेकर आ रहे हैं वह लोग एक ही शब्द बोल रहे हैं राम नाम सत्य है और जो उसके पीछे लोग आ रहे हैं वह भी यही बात बोल रहे हैं तब महात्मा जी ने रमेश से कहा कि रमेश अगर तुम उस मुर्दे की जगह होते तब लोग क्या कहते तब रमेश ने कहा महात्मा जी तब भी लोग राम नाम सत्य ही कहते तब महात्मा जी ने रमेश से कहा कि रमेश कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है अगर तुम कोई भी बड़े से बड़ा अच्छे से अच्छा काम कर लोगे लोग उससे उसमें भी कमियां निकालेंगे इसलिए कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता रमेश तुम मुझे एक बात बता दो कि कौन सा ऐसा व्यक्ति है।

चार लोग क्या कहेंगे मोटिवेशनल स्टोरी Motivational Story in Hindi
चार लोग क्या कहेंगे मोटिवेशनल स्टोरी Motivational Story in Hindi

जिसमें लोग कमियां नहीं निकालते जिसकी लोग बुराई नहीं करते हैं तब रमेश ने कहा महात्मा जी ऐसा तो कोई भी व्यक्ति नहीं संसार में जिसकी लोग बुराई ना करें जिसमें लोग कमियां ना निकाले जिस काम की लोग निंदा ना करें तब महात्मा जी ने रमेश से कहा रमेश फिर तुम क्यों चिंता करते हो तुम अपना काम करो चार लोगों की चिंता छोड़ दो कि 4 लोग क्या कहेंगे अगर 4 लोगों की बातों को ले करके बैठ जाओगे कि 4 लोग क्या कहेंगे तो तुम कभी भी आगे नहीं बढ़ पाओगे उन चार लोगों की बातों को इग्नोर करो और अपने काम में लग जाओ महात्मा जी की बात सुनकर रमेश को अपनी गलती का एहसास हुआ और रमेश महात्मा जी को धन्यवाद दिया और अपने घर आ गया।

दोस्तों इस कहानी से क्या सीखने की विला आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं अपनी राय दे सकते हैं और हां दोस्तों ऐसे ही और भी अच्छी अच्छी मोटिवेशनल कहानियां सुनने के लिए आप हमें फॉलो कर लीजिए ताकि आपको कहानियों का नोटिफिकेशन मिल सके।

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم