प्यार में मिला धोख बनी चुड़ैल हॉरर स्टोरी | Pyar Mein Mila Dhokha bani chudail haunted story

यह बात उस वक्त की है जब मैं एक होटल में ठहरा हुआ था अपनी पूरी फैमिली के साथ मैं और मेरी पत्नी और मेरी एक छोटी बच्ची जो 10 साल की है आज रात को मैंने किसी को  एक कमरे में जाते हुए देखा और उस कमरे से मैंने अजीब अजीब सी आवाजें सुनी और अचानक उस कमरे का गेट खुल जाता है मैं अंदर जाने ही वाला होता हूं तभी उस होटल का गार्ड मेरे कंधे पर हाथ रखता है और मैं चौक करके उसे देखता हूं वह मुझसे कहता है कि आप इस रूम में क्यों जा रहे थे मैं उससे कहता हूं, इसके अंदर अभी कोई गया है गार्ड मुझसे कहता है इस कमरे में कोई नहीं रहता है और इस कमरे में जाना मना है और मैं वहां से चला जाता हूं और वह गार्ड उस कमरे का दरवाजा लॉक कर देता है।

Haunted story, Pyar Mein Mila Dhokha bani chudail, ghost story, bhutiya story, haunted palace, haunted jungle, veerana jungle, haunted hotel, haunted,

दूसरे दिन सुबह मैं और मेरी पत्नी नाश्ते के लिए बैठे हुए थे उस होटल में एक ही बेटर थी मैंने उससे कहा की 201 कमरे का राज क्या है लोग उसमें क्यों नहीं चाहते हैं उसने मुझसे कहा कि उस कमरे में बरसों पहले एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उसका पति उसे धोखा दे रहा था लेकिन आत्महत्या करने से पहले वह अपने पति के पास गई और उसका पति किसी और के साथ सो रहा था या देखकर औरत बहुत गुस्से में आ गई और उसने अपने पति पर हमला कर दिया उसे मार दिया। 

उसके साथ में जो लड़की थी उसे भी उस औरत ने मार दिया उसके बाद वह अपने 201 कमरे में गई और वहां पर फांसी लगाकर के मर गई उसके बाद सभी लोगों का कहना है कि उस कमरे से अजीब-अजीब सी आवाजें आती हैं और वह औरत उसी का शिकार करती है जो लोग बेवफा होते हैं, उसे बेवफा लोगों से बहुत नफरत है और लोग कहते हैं कि उसकी आत्मा इधर-उधर अभी भी भटक रही है यह लोगों का कहना है, मैंने कभी ऐसा देखा नहीं उस बेटर ने कहा यह सुनकर के मैं बहुत हैरान था और डर भी लग रहा था।

क्योंकि मेरी भी गर्लफ्रेंड थी और मैं अपनी पत्नी को धोखा दे रहा था इसलिए मुझे बहुत डर लग रहा था मुझे लग रहा था उसका अगला शिकार मैं हूं धीरे-धीरे दिन बीत जाता है और रात हो जाती है करीब रात के 12:00 बज रहे थे और मेरी बच्ची आती है और मेरे टेबल के सामने बैठ जाती है मैं कुछ कंप्यूटर में काम कर रहा था तभी अचानक से मुझे कोई आवाज सुनाई देती है और मैं इधर-उधर देखने लगता हूं तभी मेरी नजर अपनी बच्ची पर पड़ती है और उसको देख कर मेरे होश उड़ जाते हैं क्योंकि उसका खौफनाक चेहरा बहुत डरावना सा रहता है मुझे ऐसा लगता है।

शायद वह औरत मेरे बच्चे के शरीर में आ गई है और मैं उसे देखता रहता हूं तभी अचानक से कोई मुझे धक्का दे जाता है और मैं दीवार से चिपक जाता हूं और मैं चिल्लाने लगता हूं तभी मैं देखता हूं अपनी बच्ची को वह बिल्कुल ठीक है और मैं उसे कहता हूं बेटा तुम बाहर जाओ यहां खतरा है अपनी मम्मी के पास जाओ वह जाने लगती है तभी मेरे सामने वह औरत आ जाती है बड़े बड़े बाल आंखें अजीब सी रहती हैं और वह मुझे बेवफा बेवफा कह कर के मेरे पास आ रही होती है वह मुझे मारने ही वाली होती है तभी मेरी पत्नी आ जाती है और मुझसे कहती है क्यों चिल्ला रहे हो और उसके इतना कहते ही वह चुड़ैल वह औरत वहां से गायब हो जाती है।

मेरी पत्नी मुझसे पूछने लगती है क्या हुआ क्यों चिल्ला रहे थे मेरी बेटी बता रही थी तुम उसे डरा रहे थे मैंने उससे कहा नहीं ऐसा कुछ नहीं है शायद या जगह सही नहीं है हम लोग कल यहां से चले जाएंगे कल सुबह और हम लोग सुबह जाने लगते हैं तो उस होटल की जो बेटर रहती है वह मुझसे कहती है आप लोग तो 1 महीने के लिए रहने के लिए आए थे और इतनी जल्दी जा रहे हैं मैं उससे कहता हूं हमें कुछ जरूरी काम याद आ गया उसी के सिलसिले में हमें जाना पड़ रहा है हम आज ही इस होटल से चेकआउट करेंगे और हम लोग वहां से चले जाते हैं ।
हम लोग रास्ते में जा रहे होते हैं तभी अचानक से रास्ते पर अंधेरा छा जाता है और उस रास्ते पर जो पुल था वह टूट जाता है अब मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं कहां जाऊं मेरा एक दोस्त पास ही में रहता था मैं सोचता हूं उसे फोन लगा लूं लेकिन मेरे मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहता है मुझे लगता है शायद यहां पर कोई टावर नहीं है क्योंकि जगह भी कुछ अजीब लग रही थी, एकदम घना जंगल था दूर-दूर तक कोई गांव नहीं दिख रहे थे, केवल पहाड़ जंगल पेड़ पौधे दिख रहे थे और मैं डिसाइड कर लेता हूं कि आज रात चलकर के होटल में बिताएंगे रास्ता बन जाएगा तो हम लोग यहां से चलेंगे नहीं तो कोई और रास्ता ढूंढ लेंगे यह सोच कर हम होटल चले जाते हैं।

दोस्तों आगे की कहानी पढ़ने के लिए आप हमें फॉलो कर लीजिए क्योंकि जब इसका नेक्स्ट एपिसोड ले करके आऊं तो आपको मिल सके तो मिलते हैं इसके नेक्स्ट एपिसोड में अच्छी कहानियों के साथ और हां दोस्तों इस कहानी को लाइक करके अपने दोस्तों में शेयर जरूर कीजिएगा क्योंकि मैं ऐसी ही अच्छी-अच्छी कहानियां लेकर के आता रहता हूं ।

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने