मैं होटल पहुंच चुका था मै होटल के अंदर गया और बेटर को आवाज दिया लेकिन वहां पर कोई मेरी आवाज को नहीं सुन पा रहा था शायद मैं होटल के अंदर गया और उस को को ढूंढने लगा क्योंकि उस होटल में एक ही बेटर थी वह भी एक लड़की थी, मैनेजमेंट का कभी काम संभालती थी और होटल का भी पूरा काम संभालती थी और उस होटल में एक चौकीदार था जो होटल की पहरेदारी करता था मैं अंदर गया और ढूंढने लगा उस बेटर को बहुत ढूंढा लेकिन वह मुझे नहीं मिली अचानक से मैं ढूंढते ढूंढते उस कमरे के तरफ जाने लगा।
जिसका नम्बर 201 था वह कमरा बहुत दिनों से लॉक था उसमें कोई नहीं जा रहा था मैं अचानक से देखता हूं कि वह बेटर उस कमरे में जा रही है मैं उसे बुलाता हूं लेकिन वह नहीं सुन रही होती है वह उस कमरे में घुस जाती है जैसे वह अंदर कमरे में जाती है उस कमरे का दरवाजा बंद हो जाता है और उस कमरे से जोर-जोर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगती है, मैं उस बेटर को आवाज देता हूं लेकिन वह मेरी आवाज का जवाब नहीं देती है और चीखने चिल्लाने की आवाजें बंद हो जाती है अचानक से एक डरावनी सी आवाज मुझे सुनाई देती है और मेरी वाइफ मेरे पीछे आ जाती है।
मैं उसे देखता हूं और कहता हूं तुम यहां क्यों आ गई तभी उस कमरे का दरवाजा खुल जाता है और मैं अंदर चला जाता हूं और फिर उस कमरे का दरवाजा बंद हो जाता है और मेरी पत्नी दरवाजा पीटने लगती है मुझे बुला रही होती है लेकिन वह दरवाजा खुल नहीं रहा था तभी मैं उस कमरे में देखता हूं कि वहां पर कोई भी नहीं है, कोई आवाज नहीं हो रही है और मैं उस बेटर को ढूंढ रहा हूं और वह भी मुझे नहीं मिल रही है अचानक से मैं देखता हूं जमीन के अंदर से धुआं निकल रहा होता है धीरे-धीरे वह दुआ बढ़ता ही जाता है और एक चुड़ैल का रूप ले लेता है।
मुझसे कहती है तुम बेवफा हो मैं उससे कहता हूं, तुम्हें क्या चाहिए तुम क्यों मुझे परेशान कर रही हो और बेटर कहां है मैं उसे कभी से ढूंढ रहा हूं मिल नहीं रही है मेरे हाथ पैर उस वक्त कांप रहे थे मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता लेकिन फिर भी मैं उस चुड़ैल से बातें कर रहा था अचानक से मेरे पीछे मेरी वाइफ आ जाती है मैं उसे देखता हूं और उससे कहता हूं घबराते हुए तुम यहां क्या करने आई हो तुम्हें यहां नहीं आना चाहिए यहां बहुत खतरा है और मेरी वाइफ पूछती है यह कौन है।
मैं उस चुड़ैल की तरफ देखता हूं तो वह मेरी गर्लफ्रेंड के रूप में रहती है मैं उस चुड़ैल से कहता हूं यह तुम्हारा कौन सा षड्यंत्र है अचानक वह अपने भयानक रूप में आ जाती है और मेरी तरफ बढ़ने लगती है मेरे बगल में मेरी पत्नी खड़ी हुई होती है और वह चुड़ैल मेरा गला पकड़ कर उठा ने लगती है मुझे मारने के लिए तभी मेरी पत्नी का मंगलसूत्र उसे दिखाई देता है और वह उसे देख कर के डर ने लगती है और मेरी पत्नी को समझ आ जाता है कि यह चुड़ैल मंगलसूत्र से डरती है तभी मेरी पत्नी उस मंगलसूत्र को उस चुड़ैल के हाथों में बांध देती है।
वह चुड़ैल जलने लगती है आग लग जाती है उसके शरीर में और वह वहां से हमेशा हमेशा के लिए गायब हो जाती है अगले सुबह मैं मेरी पत्नी और मेरी बेटी हम सभी लोग उस होटल से चले आते हैं क्योंकि जो रास्ता टूट गया था वह बन चुका था और हम लोग कभी उस होटल में नहीं गए दोस्तों यह हांटेड स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताइएगा और हां दोस्तों ऐसे ही कहानियां और भी पढ़ने के लिए हमें जरूर फॉलो कीजिएगा तो मिलते हैं किसी नेक्स्ट अच्छी कहानी के साथ ।

एक टिप्पणी भेजें